वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ/ मलिहाबाद
*जय जवान जय किसान: भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, कई नए पदाधिकारी नियुक्त – राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा *
*l लखनऊ/मलिहाबाद | 01 अक्टूबर 2026*
मलिहाबाद में सम्पन्न हुई मासिक बैठक – मलिहाबाद, 01 अक्टूबर। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को मलिहाबाद स्थित डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं पर ठोस समाधान की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा ही हमारा मूलमंत्र है।
*नई कार्यकारिणी में नियुक्त हुए ये पदाधिकारी -*
– संजीत कुमार शुक्ला उर्फ टीनू – प्रदेश संयोजक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
– ऋतुराज द्विवेदी जी – युवा प्रदेश संयोजक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
– राजकुमार मिश्रा उर्फ राजू जी – प्रदेश सचिव
– रंजीत यादव जी – मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ
– रवि महाराज – जिला कार्यकारिणी सदस्य
– हरिद्वार यादव जी – जिला कार्यकारिणी सदस्य
– बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जी – जिला उपाध्यक्ष
– बृजेश राजपूत जी – तहसील उपाध्यक्ष
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं किसानों की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




